उत्तराखंड- पहाड़ की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,परिवार में खुशी का माहौल

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- पहाड़ की बेटी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट,परिवार में खुशी का माहौल

ककककककक

राज्य की होनहार बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। बेटियां भी अब सैन्य क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है। अब पिथौरागढ़ की चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।


 

पिथौरागढ़  (उत्तराखंड पोस्ट) राज्य की होनहार बेटियां लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। बेटियां भी अब सैन्य क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है। अब पिथौरागढ़ की चांदनी कुंवर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

 

 

बता दें कि पिथौरागढ़ जिले के भड़कटिया गांव निवासी चांदनी कुंवर भारतीय सैन्य अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त कर शनिवार को पास आउट हुई। इसके बाद वह भारतीय सेना का हिस्सा बन गई है। चांदनी की सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने बेटी के कंधों पर सितारे सजाकर उन्हें उसे सेना को समर्पित किया।

 

 

बता दें बीते वर्ष चांदनी कुंवर सीडीएस की प्रवेश परीक्षा में आॅल इंडिया लेवल पर पांचवीं रैंक हासिल कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। इसके बाद वह प्रशिक्षण लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गई थी। शनिवार को आर्मी सर्विस कॉपर्स में कमीशन प्राप्त करने वाली चांदनी को पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के लेह में मिली है। चांदनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे