केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरा मलबा-पत्थर, चीरबासा में रास्ता बंद; गौरीकुंड में रोके गए यात्री
रुद्रप्रयाग(उत्तराखंड पोस्ट) केदारनाथ धाम की यात्रा के बीच शनिवार सुबह पैदल मार्ग पर मलबा और पत्थर गिरने से आवाजाही बाधित हो गई। चीरबासा क्षेत्र में रास्ता अवरुद्ध होने के बाद प्रशासन ने एहतियातन गौरीकुंड में यात्रियों को रोक दिया है। मार्ग को दोबारा सुचारू करने के लिए लोक निर्माण विभाग की टीम मजदूरों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस बल और रेस्क्यू टीम भी तैनात है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, शनिवार सुबह 7:22 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड से चीरबासा में पैदल मार्ग बाधित होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद संबंधित विभागों को तत्काल अलर्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
📅 दिनांक: 10 अक्टूबर 2026 ⏰ समय: प्रातः 07:15 बजे
— Rudraprayag Police Uttarakhand (@RudraprayagPol) October 10, 2026
🚩 केदारनाथ धाम यात्रा अपडेट 🔱
⚠️ चीरवासा के समीप पैदल मार्ग बाधित 🏔️🚧
केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर चीरवासा के समीप मलबा एवं पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित चल रहा है।
🛠️ लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग से मलबा एवं पत्थर हटाने… pic.twitter.com/o1kCTBJR9U
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला
प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रास्ता पूरी तरह खुलने तक उन्हें गौरीकुंड में ही रुकने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे मार्ग बहाल होने तक आगे बढ़ने का प्रयास न करें और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन के मुताबिक, केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। संबंधित टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मार्ग से मलबा हटाने और आवाजाही बहाल करने का काम पूरा होने के बाद ही यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






