रुद्रप्रयाग में सुरंग धंसने से हड़कंप, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में पानी के साथ मलबा घुसा

  1. Home
  2. Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में सुरंग धंसने से हड़कंप, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन में पानी के साथ मलबा घुसा

ooooooooo


 रुद्रप्रयाग ( उत्तराखंड पोस्ट) कर्णप्रयाग में चल रही रेलवे लाइन निर्माण परियोजना के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है।

 

 

निर्माणाधीन सुरंग के अंदर अचानक मिट्टी धंसने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना बीती रात की है। सुरंग के लगभग डेढ़ किलोमीटर अंदर भारी मात्रा में मलबा भर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सुरंग के ऊपर मौजूद जल स्रोत के कारण पानी के साथ मिट्टी अंदर आ गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल हालात का आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दो दिनों में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

यह घटना एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के दौरान भू-वैज्ञानिक चुनौतियों और सुरक्षा उपायों की अहमियत को उजागर करती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे