उत्तराखंड- यहां लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, गांव में दहशत का माहौल
अल्मोड़ा ( उत्तराखंड पोस्ट) अल्मोड़ा से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में घर में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के मुताबिकसांगण साहु गांव निवासी मोहन की पत्नी गंगा देवी उम्र 60 वर्ष घर में अकेले रहती थी। उनका बेटा चढ़ीगढ़ में होटल में काम करता है। जबकि पति मोहन सिंह की लमगड़ा में दुकान चलाते हैं और अक्सर वही रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह जबकाफी देर तक महिला दिखाई नहीं दी तो पड़ोसियों ने घर जाकर देखा। दरवाजा खुला हुआ था टीवी चालू था और गंगा देवी बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तुरंत पति को सूचना दी।
मृतका का बेटा भी घर पहुंचा। इस घटना की सूचना पुलिस को रविवार सुबह मिली। सूचना के बाद लमगड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। मामला संदिग्ध होने के चलते एसएसपी देवेंद्र पींचा और सीओ गोपाल दत्त जोशी ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मृतका के गले में निशान थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने गले में गुलोबंद पहना हुआ था जो गायब है। जबकि अन्य ज्वैलरी सुरक्षित है। जिससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं सौंपी गई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






