उत्तराखंड - घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड - घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का निधन

77777777777777777


 

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 

 

वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और देहरादून स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से प्रदेश के राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

 

बलवीर सिंह नेगी एक अनुभवी राजनेता थे। वे 1988 में जनता दल से पहली बार विधायक बने। वर्ष 2002 में एनसीपी और 2007 में कांग्रेस के टिकट पर घनसाली से विधायक चुने गए। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए।

 

उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे