उत्तराखंड से बड़ी खबर, BJP नेता का निधन, CM धामी ने जताया शोक

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड से बड़ी खबर, BJP नेता का निधन, CM धामी ने जताया शोक

bjp

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी का अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर छा गई।




देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी का अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से शहर में शोक की लहर छा गई।

बताया गया कि अचानक उनके सीने में दर्द उठने लगा। परिजन जब तक कुछ समझपाते वह अचेत हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृजेश चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिद्वार भाजपा मध्य मंडल के महामंत्री बृजेश चौधरी जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध एवं दुःखी हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे