मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन, अखिलेश के साथ रहा पूरा यादव परिवार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

मुलायम सिंह यादव की अस्थियों का हरिद्वार में विसर्जन, अखिलेश के साथ रहा पूरा यादव परिवार

mmmmmmmm

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और उनके परिवार के कई अन्य सदस्य अस्थियों के विसर्जन के लिए पहुंचे थे।


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव और उनके परिवार के कई अन्य सदस्य अस्थियों के विसर्जन के लिए पहुंचे थे।

मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई से दो चार्टर्ड प्लेन के जरिए अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल यादव आदि लोग देहरादून के जॉली ग्रांट एअरपोर्ट पहुंचे। वहां से कारों के जरिए हरिद्वार के चंडी घाट के नमामि गंगे घाट पर पहुंचे। यहां पूरे विधि-विधान से मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया गया।  इस मौके पर समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने नम आंखों से मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे