उत्तराखंड | सात समंदर पार करके दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, गंगा किनारे लिए फेरे

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड | सात समंदर पार करके दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, गंगा किनारे लिए फेरे

010101

कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं। ऐसे में दुल्हन भारत की हो और दूल्हा सात समंदर पार कनाडा जैसे आधुनिक देश का तो इस बात पर यकीन हो जाता है। ऐसी ही एक जोड़ी बनी जिसमें दुल्हन हरिद्वार की और दूल्हा कनाडा का।




हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट)
कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं। ऐसे में दुल्हन भारत की हो और दूल्हा सात समंदर पार कनाडा जैसे आधुनिक देश का तो इस बात पर यकीन हो जाता है। ऐसी ही एक जोड़ी बनी जिसमें दुल्हन हरिद्वार की और दूल्हा कनाडा का।

भारतीय संस्कृति के साथ गंगा किनारे दोनों ने सात फेरे लिए और एक दूजे के हो गए। दरअसल, कनाडा के चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा एक दूसरे को दिल दे बैठे। बुधवार को ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर चार्ली और प्राची अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ विवाह बंधन में बंधे।

बताया गया कि प्राची कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। वहीं चार्ली कनाडा में चिकित्सक हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। फिर दोनों ने भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज के साथ शादी करने का फैसला लिया। प्राची ने बताया कि वह हरिद्वार के शिवालिक नगर की रहने वाली हैं। कनाडा में उनकी मुलाकात चार्ली रास से हुई थी। लंबे समय तक मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। चार महीने पहले जब वे दोनों ऋषिकेश घूमने आए तो चार्ली ने तपोवन के गंगा तट पर शादी करने की इच्छा जताई थी।

फिर उन्होंने उसी समय शादी के लिए तपोवन का एक होटल पैलेस बुक कर दिया था। चार्ली ने बताया कि उनको भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज बेहद पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने भारतीय दुल्हन को अपनी जीवन साथी चुना है। कहा वह इस शादी से बहुत खुश हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे