हरिद्वार- बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हरिद्वार- बैरागी कैंप में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

77777777777777777777


 

हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के बैरागी कैंप क्षेत्र में स्थित प्रकाश टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठता काले धुएं का घना गुबार आसमान में छा गया, जो कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग की भयावहता के चलते आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमों ने भी मोर्चा संभालते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आग की तीव्रता इतनी अधिक है कि कई घंटे बीतने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे