हरिद्वार | देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों की स्मृति में होगा अनूठा यज्ञ

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हरिद्वार | देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों की स्मृति में होगा अनूठा यज्ञ

हरिद्वार | देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों की स्मृति में होगा अनूठा यज्ञ

कारगिल युद्ध, आतंकवाद,  मुंबई में 26/11 हमले समेत विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए लगभग 450 अफसरों व जवानों के परिजनों को यज्ञ में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।


हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार कुंभ में एक अनूठा यज्ञ होने जा रहा है। यह यज्ञ देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की स्मृति में आयोजित किया जायेगा।

बैरागी कैंप में इस यज्ञ के आयोजन के लिए तकरीबन 5 बीघा भूमि पर अस्थाई शहीदनगर बनाया जा रहा है। इस यज्ञ का आयोजन बालक योगेश्वर महाराज के सानिध्य में किया जाएगा। कारगिल युद्ध, आतंकवाद,  मुंबई में 26/11 हमले समेत विभिन्न घटनाओं में शहीद हुए लगभग 450 अफसरों व जवानों के परिजनों को यज्ञ में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।

शहीदों के परिजन अति विष्णु यज्ञ में आहुति देकर देश की कुशलता, विकास और शांति की कामना करते हुए शहीदों के बलिदान को याद करेंगे। आहुति देने के लिए शत कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है। यज्ञ 12 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub