उत्तराखंड में भारी बारिश- देहरादून, रुड़की में जलमग्न हुई सड़कें, घर-दुकानों में घुसा पानी
वहीं राजधानी देहरादून में भी भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं औऱ लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर के कई इलाकों में लोगों के घरों औऱ दुकानों में पानी भर गया।
देहरादून/ रुड़की (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। जिस कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के काम जारी है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






