उत्तराखंड में सनसनी- युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड में सनसनी- युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

sucides


 हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को गोली मार ली, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

रास्ते में रोका, फिर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर खुर्द क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी एक युवती अपनी बहन के यहां रह रही थी और हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत है। सोमवार सुबह वह अपने किराए के मकान से फैक्ट्री के लिए निकली थी।

 

इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

पीड़िता ने तुरंत नजदीकी गैस प्लांट पुलिस चौकी में सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता के जरिए युवक की लोकेशन ट्रेस की।

मृत अवस्था में मिला युवक

एसपी सिटी अभय सिंह के अनुसार, पुलिस जब लोकेशन पर पहुंची तो युवक मृत अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।मौके से एक अवैध हथियार भी बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे