तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ की शादी, ढोल नगाड़ो पर जमकर किया डांस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ की शादी, ढोल नगाड़ो पर जमकर किया डांस

rusi


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड के हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ विधि विधान के साथ शादी रचा ली इस दौरान कई रूसी नागरिक ढोल-नगाड़ों में थिरकते नजर आए।

 

बताया जा रहा है कि 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था, लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लिया. आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ों ने शादी रचा ली।

 

रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में ढोल, नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघयंत्रों पर जमकर डांस किया। विवाह संस्कार में दुल्हें भारतीय शेरवानी में नजर आए तो वहीं दुल्हनें भी भारतीय लहंगों में सजी धजी दिखी।

 भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तीनों दुल्हों की बारात निकाली गई। आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परममनंद गिरी का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर पारंपरिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे लिए। जानकारी के अनुसार स्वामी परमानंद गिरी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है.

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे