हरिद्वार में डबल मर्डर से सनसनी, पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे में दबे मिले शव

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

हरिद्वार में डबल मर्डर से सनसनी, पथरेश्वर महादेव मंदिर के दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे में दबे मिले शव

murder


 

 हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट)  हरिद्वार के पथरी क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

 

 

दोनों साधुओं के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं।

 

पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने साधु सेवा गिरी और उत्तम गिरी के लापता होने की सूचना देते हुए अनहोनी की आशंका जताई थी। सूचना मिलते ही थाना पथरी प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को गड्ढे में दफना दिया।

घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की प्रगति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मंदिर में दो दिन पहले ठहरे तीन साधु फिलहाल संदेह के दायरे में हैं। घटना के बाद से उनके लापता होने के कारण उनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है और फरार संदिग्धों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे