उत्तराखंड- यहां हनीमून से पहले जेल पहुंचा दूल्हा, जानें पूरा मामला

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड- यहां हनीमून से पहले जेल पहुंचा दूल्हा, जानें पूरा मामला

GROOM

हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां शादी में बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चले गया।


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट)  हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है। जहां शादी में बारातियों और घरातियों के बीच कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि दूल्हा भी झगड़े में कूद गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। दूल्हा हनीमून मनाने से पहले जेल चले गया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की बारात भीमगोड़ा आई हुई थी। तभी बारातियों और घरातियों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों ओर से गाली-गलौच होने पर मारपीट भी हुई। इस दौरान शादी में आए मेहमानों और जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुल्हन की विदाई करा दी।

 लेकिन दोनों पक्षों के आस-पास के होने के चलते जब बारात लौटी तो फिर भिड़त हो गई। सूचना पर खड़खड़ी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विपिन यादव व हर्ष गोस्वामी सहित दूल्हा प्रिंस को भी पकड़कर कोतवाली ले आई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह शांतिभंग में उनका चालान कर तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे