उत्तराखंड - पहले पत्नी का किया अपहरण, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड - पहले पत्नी का किया अपहरण, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

rape


 

हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले के रुड़की से चौकाने वाला मामला सामने आया है । यहां एक महिला ने अपने पति पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का संगीन आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

मामला बहादराबाद थाना क्षेत्र का है। महिला ने तहरीर में बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। वह एक-दूसरे से अलग रहते है । बीते 13 अक्टूबर को महिला अपनी बहन के साथ रुड़की के ही एक अस्पताल में गई हुई थी।

 

महिला ने बताया की उसकी बहन पानी पीने के लिए गई थी। इस बीच उसका पति अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंचा और उसका अपहरण कर ले गया। महिला ने बताया की उसका पति उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद देर रात वह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर ले गए। वहां पर उन्होंने उसे नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया की किसी तरह वो अपनी जान बचाकर वहां से भागी।

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे