उत्तराखंड - पत्नी ने साथ जाने से किया मना तो युवक ने ससुराल में खुद को लगाई आग

हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां पत्नी साथ नही गई तो एक युवक ने अपने ससुराल में खुद को आग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
हरिद्वार (उत्तराखंड पोस्ट) हरिद्वार जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जहां पत्नी साथ नही गई तो एक युवक ने अपने ससुराल में खुद को आग लगा दी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बहादरपुर जट निवासी मांगा पुत्र मामचंद की शादी तीन माह पहले मनीषा पुत्री कर्ण सिंह निवासी एकड़ कला से हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी में अनबन हो गई। जिसके चलते पत्नी मायके आ कर रहने लगी थी।
बताया गया कि गुरूवार को मांगा ससुराल गया और पत्नी से साथ चलने को कहा लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया जिसके बाद युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क लिया। आग लगते ही उसने शोर मचा दिया। इस दौरान आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर किसी तरह पानी डालकर आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक उसका शरीर काफी झुलस चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे