उत्तराखंड- यहां युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, परिजनों में कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

उत्तराखंड- यहां युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कंप, परिजनों में कोहराम

murder


 

हरिद्वार ( उत्तराखंड पोस्ट)  हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रुड़की के भगवानपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक पुलिया के नीचे पड़ा मिला है।

 

 

जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के डाडली गांव निवासी विवेक कुमार (22) मंगलवार शाम को घर से अपने कुछ दोस्तों के साथ जाने की बात कहते हुए घर से निकला था।, लेकिन देर शाम तक भी जब वह घर  वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका  कुछ पता नहीं चल पाया।

बुधवार दोपहर बाद किसी ने भगवानपुर थाना पुलिस को सिरचंदी गांव की ईदगाह के पास पुलिया के नीचे युवक के शव पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंचीऔर शव कब्जे में लिया। शव की पहचान विवेक के रूप में हुई।  परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक के गले पर गोली लगने का निशान मिला है। जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। बाद में शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे