हल्द्वानी में सनसनीखेज़ वारदात, 55 साल के व्यक्ति की घर में गोली लगने से मौत, मचा हड़कंप
मृतक की पहचान 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीओ, कोतवाल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति को गोली घर के अंदर लगी। फिलहाल यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और गोली किसने चलाई,। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौके पर मौजूद साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह और आरोपी का सुराग मिल सकेगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






