पिथौरागढ़ में परिवार के चार लोगों के हत्यारे ने मौत को लगाया गले, यहां मिला शव

  1. Home
  2. Uttarakhand

पिथौरागढ़ में परिवार के चार लोगों के हत्यारे ने मौत को लगाया गले, यहां मिला शव

Dead Body


पिथौरागढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) सीमांत पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत गंगोलीहाट में अपनी पत्नी सहित परिवार की तीन महिलाओं की हत्या करने के बाद सोमवार को मौत को गले लगा लिया है। आरोपी संतोष राम (40) का शव घटना के चार दिन बाद आज सोमवार को दवाली बगड़ तोक के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला।

 

 

बता दें गंगोलीहाट अंतर्गत बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह अपनी ताई, ताई की बहू और बेटी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपनी पत्नी चंदा देवी को वह डरा धमका कर अपने साथ ले गया। सायं तक की घटना के अनुसार उसके पत्नी के साथ फरार होने की संभावना को लेकर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

उसने दुपट्टे से गला घोंट पत्नी चंद्रकला को मार दिया था। चार हत्याएं करने के बाद से वह फरार हो गया था। पूरे हत्याकांड के बाद से ही पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई थी

पुलिस की पूरी टीम पिछले चार दिनों से आरोपित संतोष राम की खोजबीन कर रही थी। आरोपित परिजनों की हत्या के बाद फरार हो गया था। सोमवार को संतोष राम का शव गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर पेड़ से लटका मिला। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे