उत्तराखंड में महंगाई का झटका! 20 नवंबर से महंगा होगा आंचल दूध और दुग्ध उत्पाद, जानें नई कीमतें
महंगाई की मार अब दूध और दुग्ध उत्पादों पर भी पड़ने जा रही है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं ने आंचल दूध और कई दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) महंगाई की मार अब दूध और दुग्ध उत्पादों पर भी पड़ने जा रही है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं ने आंचल दूध और कई दुग्ध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
नई दरें 20 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को दूध, पनीर, क्रीम और अन्य उत्पादों के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी होगी।
आंचल दूध की नई कीमतें
संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आंचल गोल्ड फुल क्रीम और शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के छह लीटर पैक की कीमत क्रमशः 450 रुपये और 372 रुपये निर्धारित की गई है।
इसके अलावा दूध की नई दरें इस प्रकार रहेंगी:
-
फुल क्रीम दूध: 76 रुपये प्रति लीटर
-
गाय का दूध: 60 रुपये प्रति लीटर
-
शक्ति स्टैंडर्ड दूध: 63 रुपये प्रति लीटर
-
चाय स्पेशल दूध (1 लीटर): 62 रुपये
-
चाय स्पेशल दूध (320 मिलीलीटर): 20 रुपये
-
चाय स्पेशल दूध (150 मिलीलीटर): 10 रुपये
पनीर और क्रीम के दाम भी बढ़े
दूध के साथ ही कुछ अन्य दुग्ध उत्पादों की कीमतों में भी वृद्धि की गई है। नई दरों के अनुसार 180 ग्राम पनीर का पैकेट अब 85 रुपये में मिलेगा, जबकि एक किलो क्रीम के पैकेट की कीमत 580 रुपये निर्धारित की गई है। डबल टोंड दूध के दामों में भी संशोधन किया गया है।
20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने स्पष्ट किया है कि नई कीमतें 20 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी। हालांकि, जिन उत्पादों की कीमतों में संशोधन किया गया है, उनके अलावा अन्य दूध एवं दुग्ध उत्पादों के दाम फिलहाल यथावत रखे गए हैं। नई दरें लागू होने से आंचल के इन उत्पादों का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






