उत्तराखंड- घर में अकेली वृद्ध महिला के यहां लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) बाजपुर के केलाखेड़ा क्षेत्र में घर में अकेली रह रही एक वृद्ध महिला के मकान में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।
केलाखेड़ा क्षेत्र के ग्राम शोकानगला में घर में अकेली रह रही वृद्ध महिला के घर में मंगलवार देर रात चोरी हो गई। चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर घुसे और करीब तीन तोला सोने के जेवरात, 35 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
पीड़िता परमजीत कौर के अनुसार घटना के समय वह घर में सो रही थीं। सुबह उठने पर अलमारी का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
महिला का बेटा इंग्लैंड में रहता है और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस जुटा रही है। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच के साथ फोरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे







