उत्तराखंड- यहां फैक्ट्री मे लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand

उत्तराखंड- यहां फैक्ट्री मे लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

4444444444


उधम सिंह नगर उत्तराखंड पोस्ट) उधम सिंह नगर जिले के आईटीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआखेड़ागंज स्थित नंद नगर इंडस्ट्रियल एस्टेट फेस-1 में  बुधवार को  उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डेकोर पेंटिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री से उठता काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

 

 

आग लगने की सूचना मिलते ही काशीपुर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके साथ ही आसपास की फैक्ट्रियों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका।फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग के कारणों का पता नहीं

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना रहा।

उधम सिंह नगर के चीफ फायर ऑफिसर ईशान कटारिया ने बताया कि जैसे ही हमें फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली, दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।” उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे