हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा- खाई में गिरा मैक्स वाहन, 6 लोगों की मौत, चार घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा- खाई में गिरा मैक्स वाहन, 6 लोगों की मौत, चार घायल

ससससससससससससस

हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बुधवार देर शाम हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।


 

नैनीताल ( उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बुधवार देर शाम हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए।

 

हादसा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में हुआ, मिली जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। बुधवार की शाम 6:30 बजे करीब ओखलकांडा के पतलोट मोटर मार्ग से दो किमी पहले अनरबन के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

 

हादसा होते ही ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। मौके पर पंहुची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर पतलोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया गया।  जहां से उन्हें एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया गया। वहीं हादसे में मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई.

मृतकों में भुवन चंद्र भट्ट पुत्र डूंगर भट्ट (30 वर्ष )निवासी पुड़पुड़ी ,उमेश परगाई पुत्र हरीश परगाई निवासी भद्रकोट(38 वर्ष) ममता पुत्री भोला दत्त निवासी पुड़पुड़ी (19 वर्ष) 13 वर्षीय कविता परगांई पुत्री महेश निवासी भद्रकोट, 33 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी महेश चंद्र निवासी भद्रकोट और 36 वर्षीय महेश चंद्र परगांई पुत्री रमेश चंद्र है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub