जीबी पंत विश्वविद्यालय में दुष्कर्म में गिरफ्तार डॉक्टर पर एक और छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

जीबी पंत विश्वविद्यालय में दुष्कर्म में गिरफ्तार डॉक्टर पर एक और छात्रा ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

rape

गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार चिकित्साधिकारी दुर्गेश पर लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार आरोपी चिकित्साधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्याल में छात्रा से दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार चिकित्साधिकारी दुर्गेश पर लालकुआं क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गिरफ्तार आरोपी चिकित्साधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने डा. दुर्गेश पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए 5 दिसंबर को शिकायती पत्र विवि प्रशासन को सौंपा था।कमेटी ने प्रथमदृष्टया डा. दुर्गेश को दोषी पाया, जिसके बाद 10 दिसंबर को उसे निलंबित कर दिया गया। लेकिन डाक्टर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज नहीं कराया गया। बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी हरकत में आए और आरोपित पर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार शाम उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

वहीं अब लालकुआं कोतवाली धेत्र की रहने वाली पंत विवि में अध्ययनरत छात्रा ने भी चिकित्साधिकारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। छात्रा ने आरोप लगाए है कि 30 नवंबर को उसे पेट में दर्द हो रहा था, साथ ही पेशाब करने में दर्द हो रहा था। इस पर वह डॉ. दुर्गेश कुमार के पास चेकअप के लिए गई थी। जहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ करने के साथ ही शारीरिक शोषण किया। इसकी शिकायत करने की वह हिम्मत नहीं कर पाई लेकिन सोमवार को हुए घटना के बाद उसे साहस मिला। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेजे गए आरोपी चिकित्साधिकारी डा.दुर्गेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे