हल्द्वानी | वंदे मातरम् ग्रुप ने शुरु की 'पशु-पक्षी जल सेवा', नेक काम में आपकी भागीदारी भी है जरुरी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | वंदे मातरम् ग्रुप ने शुरु की 'पशु-पक्षी जल सेवा', नेक काम में आपकी भागीदारी भी है जरुरी

Vande

समाज सेवा के क्षेत्र में हल्द्वानी का वन्दे मातरम् ग्रुप सराहनीय कार्य कर रही है। भीषण गर्मी में जब बेजुबानों की प्यास बुझाने के लिए वन्दे मातरम् ग्रुप ने पशु-पक्षी जल सेवा की शुरुआत कर दी है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) समाज सेवा के क्षेत्र में हल्द्वानी का वन्दे मातरम् ग्रुप सराहनीय कार्य कर रही है। भीषण गर्मी में जब बेजुबानों की प्यास बुझाने के लिए वन्दे मातरम् ग्रुप ने पशु-पक्षी जल सेवा की शुरुआत कर दी है।

वन्दे मातरम् ग्रुप की मुहिम पशु-पक्षी जल सेवा के अंतर्गत बेज़ुबानो के लिए हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के प्याऊ लगवाए गए हैं। इस कार्य में गौ सेवकों का विशेष योगदान है।


 

वंदे मातरम् ग्रप के शैलेंद्र सिंह दानू कहते हैं कि अगर आपको लगता है की हल्द्वानी के किसी क्षेत्र में बेज़ुबानो के लिए प्याऊ की आवश्यकता है आप वन्दे मातरम् ग्रुप से सम्पर्क कर प्याऊ प्राप्त कर सकते है लेकिन आपको भी ज़िम्मेदारी से उसमें रोज़ाना पानी भरना होगा ताकि कोई भी जीव प्यासा ना रहे।


 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे