नैनीताल | अंगीठी सेंक रहे पति-पत्‍नी हुए बेहोश, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की हुई मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | अंगीठी सेंक रहे पति-पत्‍नी हुए बेहोश, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की हुई मौत

child

उत्तराखंड में ठंड से लोग ठिठुरन बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी का सहारा लेते है लेकिन हर साल अंगीठी की गैस से कई लोगो की जान भी जाती है। अब नैनीताल से एक दुखद खबर मिली है। यहां अंगीठी की गैस लगने से पति-पत्नी बेहोश हो गए। गैस लगने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट)

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी ललित ने शनिवार रात कमरे में अंगीठी जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित व उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात एकाएक ललित का सिर घूमने लगा तो अंगीठी की गैस सिर चढ़ने पर उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले।

इसके बाद दोनों को तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। रविवार सुबह होश में आने के बाद चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही थी, मगर देर शाम जांच के दौरान हलचल बंद हो गयी। पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 24 घंटे बाद ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा।

बीडी पाण्डे अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डा एमएस दुग्ताल ने बताया कि अंगीठी में कोयला व लकड़ी जलाने से कार्बन मोनो आक्साइड का लेवल बढ़ जाता है। बंद कमरे में यदि आक्सीजन लेवल कम हुआ तो बड़ा खतरा बन सकता है। कमरे में अंगीठी जलाने पर खिड़की दरवाजे खुले रखें। साथ ही हीटर व ब्लोवर जलाते समय भी कमरे में वेंटिलेशन का ध्यान रखा जाए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे