नैनीताल | पाइनस के पास हुए भूस्खलन से सड़क बंद, अब इस रास्ते जा पाएंगे यात्री

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | पाइनस के पास हुए भूस्खलन से सड़क बंद, अब इस रास्ते जा पाएंगे यात्री

landslide

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। इस बीच नैनीताल से बड़ी खबर मिल रही है। नैनीताल में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया।


नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। इस बीच नैनीताल से बड़ी खबर मिल रही है। नैनीताल में गुरुवार रात से हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह नैनीताल-भवाली रोड पर पाइंस के पास भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क का 50 मीटर हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया।

पाइनस के पास हुए भूस्खलन क्षेत्र में मौके पर पहुँचे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक। बताया कि भूस्खलन से किसी भी प्रकार का जान माल का नहीं हुआ नुकसान। जिलाधिकारी ने लोनिवि  को तत्काल सड़क को रिस्टोर करने व ध्वस्त क्षेत्र के दोनों तरफ बैरिकेडिंग के दिये हैं निर्देश।

आपको बता दें कि पाइनस के पास वन विभाग के व्यू प्वाइंट से 50 मीटर भवाली की तरफ लैंड स्लाइड से लगभग 20 मीटर के क्षेत्र में भूस्खलन हो गया है। मौके का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने लोनिवि को तत्काल सड़क रिस्टोर करने, ध्वस्त क्षेत्र की दोनों तरफ बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही विद्युत विभाग को तत्काल शहर की विद्युत व्यवस्था वैकल्पिक रूप से संचालित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बताया कि नैनीताल-भवाली मार्ग पूर्ण रूप से बंद किया गया है। नैनीताल से भवाली या इसके विपरित यात्रा करने वाले सभी वाहनों का आवागमन ज्योलिकोट नंबर-1 बैंड से रहेगा। जनता से अपील है कि यदि आप नैनीताल-भवाली मार्ग से यात्रा करने जा रहे हैं तो सुरक्षा के दृष्टिगत कृपया ज्योलिकोट मार्ग से ही आवागमन करें।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे