नैनीझील में मिला महिला का शव मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीझील में मिला महिला का शव मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

Dead Body

नैनीझील में पाषाण देवी मंदिर के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस और नाव चालकों की मदद से महिला के शव को झील से बाहर निकाला गया।


नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीझील में पाषाण देवी मंदिर के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। पुलिस और नाव चालकों की मदद से महिला के शव को झील से बाहर निकाला गया।

 

 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को लगभग 11 बजे ठंडी सड़क में टहलते हुए राहगीरों ने झील में महिला के एक शव को देखा। राहगीरों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नाव चालकों की मदद से झील से निकाल लिया। देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार महिला को हल्द्वानी से किसी वाहन से तल्लीताल डाँठ में उतरते देखा गया था। जिसके बाद महिला पाषाण देवी मंदिर पहुंची और फिर उसने झील में छलांग लगा दी। कोतवाल प्रीतम सिंह ने कहा कि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखवा दिया है महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub