उत्तराखंड - अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, 1 की मौत , 2 गंभीर घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड - अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी कार, 1 की मौत , 2 गंभीर घायल

ppppppppp

हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही कार भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही कार भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के समीप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल है।

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह हल्द्वानी से तीन लोग कार संख्या यूके 18 जे- 5712 से लीती कपकोट बागेश्वर के लिए रवाना हुए। तभीभवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास कार गहरी खाई में जा गिरी।

ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि वाहन में चालक समेत कुल तीन यात्री थे जैसे ही कार खाई में गिरी ग्रामीण दौड़े और वहां से गुजर रहे सेना के जवान भी मदद में जुट गए तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई , तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को भवाली अस्पताल ले जाया गया।

 

जहां चालक हयात सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि खीम सिंह व कुशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे