उत्तराखंड | काफल के लालच में पेड़ पर चढ़ी महिला, टहनी टूटने से दर्दनाक मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड | काफल के लालच में पेड़ पर चढ़ी महिला, टहनी टूटने से दर्दनाक मौत

Dead Body

हल्द्वानी से दुखद खबर आई है। यहां ओखलढुंगा ब्लॉक में महिला काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी पेड़ की टहनी टूट गई और महिला नीचे आ गिरी। महिला को गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से दुखद खबर आई है। यहां ओखलढुंगा ब्लॉक में महिला काफल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी, तभी पेड़ की टहनी टूट गई और महिला नीचे आ गिरी। महिला को गंभीर हालत में परिजन उसे तत्काल हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान दीपा की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिरोड़ी ओखलढुंगा ब्लॉक निवासी 27 साल की दीपा देवी बीते दिन खेत के पास काफल तोड़ने पेड़ पर चढ़ी थी।

 

इसी दौरान पेड़ की एक टहनी टूटने से दीपा देवी नीचे आ गिरी। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बेटी 6 साल की है, जबकि बेटे की उम्र सिर्फ 4 साल है। घटना के बाद । परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए हैं।दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे