उत्तराखंड- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , मौत से परिवार में कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड- मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , मौत से परिवार में कोहराम

accident

नैनीताल ज़िले के रामनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


 

रामनगर (उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल ज़िले के रामनगर से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक में निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार सीमा लटवाल(46) पत्नी नरेन्द्र लटवाल रोज की तरह रविवार सुबह भी कोसी बैराज से बेलगढ़ की ओर मॉर्निंग वॉक पर गई थी। बेलगढ़ चौकी के पास महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी  सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे