हल्द्वानी से बड़ी खबर, कांग्रेस नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, मचा हड़कंप

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी से बड़ी खबर, कांग्रेस नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, मचा हड़कंप

LIGHTNING

 हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बरेली रोड मोटाहल्दू स्थित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता डा बालम सिंह बिष्ट के घर में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ) हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बरेली रोड मोटाहल्दू स्थित पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता डा बालम सिंह बिष्ट के घर में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है इस घटना में मकान में दरारे आने के साथ ही भारी नुकसान हुआ है।गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं।मिली जानकारी के मुताबिक मोटाहल्दू में डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट का तीन मंजिला मकान है

,बताया गया है कि सोमवार की शाम लगभग 4:00 बजे कांग्रेसी नेता डॉक्टर बालम सिंह बिष्ट घर में अचानक ,जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी आनन-फानन में परिवार जन एवं आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है घटना से मकान में दरारें आने के साथ ही बिजली के कई उपकरण भी फूंक गए हैं। पुलिस द्वारा घटना का निरीक्षण किए जाने के साथ ही नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है।

बता दे कि कुछ ही दिन पूर्व हल्द्वानी के हीरानगर क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर पर भी रहस्यमयी धमाका होने से हड़कंप मच गया था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे