हल्द्वानी से बड़ी खबर- पुलिस ने 10 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से बड़ी खबर मिली है। यहां पुलिस ने 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
हल्द्वानी.(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से बड़ी खबर मिली है। यहां पुलिस ने 10 लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार को एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी और हीरानगर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों से कुल 101.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम राजा पुत्र गुलाब सिंह निवासी अहमदनगर बरेली यूपी और रवींद्र कुमार पुत्र छरीराम बरेली यूपी बताया पुलिस अपराधियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़
पर फॉलो करे