उत्तराखंड से बड़ी खबर, आज भाजपा में शामिल हो सकते है ये विधायक

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

उत्तराखंड से बड़ी खबर, आज भाजपा में शामिल हो सकते है ये विधायक

bjp

 विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम विधायकों व जनप्रतिनिधियों का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।


 

भीमताल (नैनीताल ) (उत्तराखंड पोस्ट) विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम विधायकों व जनप्रतिनिधियों का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है अब भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है।

खबर है कि भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। दरअसल बीते मंगलवार को राम सिंह कैड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात की थी। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सूत्रों का कहना है कि कैड़ा आज 8 अक्टूबर को दिल्ली या देहरादून में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। कैड़ा के साथ भीमताल के कुछ और जनप्रतिनिधियों के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे