हल्द्वानी में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा, चार साल पूरे होने पर सरकार का भव्य कार्यक्रम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा, चार साल पूरे होने पर सरकार का भव्य कार्यक्रम

rajnath


 

हल्द्वानी ( उत्तराखंड पोस्ट)  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज Nainital district के दौरे पर हैं, जहां वे  हल्द्वानी में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

 

रक्षा मंत्री कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे उत्तराखंड पहुंच चुके हैं, जहां Pushkar Singh Dhami उनका स्वागत किया । यह विशेष आयोजन राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।

 

 

तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया।

सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

सरकार की उपलब्धियों का होगा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक और जनहितकारी फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आम जनता तक पहुंचा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

UCC पर भी जोर

सीएम धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) का उल्लेख करते हुए कहा कि Uttarakhand इस दिशा में देश का अग्रणी राज्य बना है और अन्य राज्य भी इस पहल को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि सभी तैयारियां तय समय सीमा में पूरी कर ली जाएंगी और कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे