हल्द्वानी के साढ़े पांच साल के तेजस ने रचा इतिहास, बने विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी के साढ़े पांच साल के तेजस ने रचा इतिहास, बने विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी

tejes


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी निवासी साढ़े पांच वर्षीय तेजस तिवारी विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं।अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने तेजस को सबसे कम उम्र का खिलाडी घोषित किया है।

 


 

जून में जारी FIDE रेटिंग में 1149वीं रेटिंग के साथ, तेजस ने महत्वपूर्ण पहचान हासिल की है। इसके लिए फिडे ने अपने ऑफिसियल अकाउंट पर तेजस की उपलब्धि को लेकर पोस्ट भी किया था।

 

तेजस तिवारी हल्द्वानी के सुभाषनगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। तेजस तिवारी दीक्षांत स्कूल में यूकेजी कक्षा में पढ़ते है। तेजस के पिता शरद तिवारी एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मां इंदु तिवारी गृहिणी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस के पिता शरद ने बताया कि वो भी कुमाऊं विवि में शतरंज के खिलाडी रह चुके हैं। तेजस साढ़े तीन साल की उम्र से शतरंज खेल रहा है। तेजस की उपलब्धि पर वो काफी खुश हैं। 

 हाल ही में रुद्रपुर में हुई प्रथम स्व. धीरज सिंह रघुवंशी ओपन फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता में चार ड्राऔर दो जीत के साथ फिडे रेटिंग हासिल की है। मार्च 2022 में उत्तराखंड शतरंज संघ की ओर से आयोजित 16वीं उत्तराखंड स्टेट ओपन शतरंज प्रतियोगिता के अंडर-8 वर्ग में तेजस ने प्रथम स्थान हासिल कर उत्तराखंड स्टेट चैंपियन बने थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस अभी तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में 2022 में हुई राष्ट्रीय अंडर-8 शतरंज प्रतियोगिता, अहमदाबाद गुजरात में अंडर-7 शतरंज प्रतियोगिता, भुवनेश्वर ओडिसा, 2022 में नई दिल्ली में हुई सब जूनियर और 2023 में होसुर तमिलनाडु में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।और गोल्डन बॉय का खिताब भी ले चुके हैं

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे