उत्तराखंड में भीषण हादसा- तस्करों को पकड़ने जा रहे वन कर्मचारी की मौत, 3 लोग घायल
रामनगर ( उत्तराखंड पोस्ट) नैनीताल जिले के रामनगर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 309 पर पिरूमदारा के पास शुक्रवार सुबह वन विभाग का बोलेरो वाहनऔर अर्टिगा कार आमने-सामने टकरा गए।
हादसे में बोलेरो चला रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्टिगा में सवार तीन लोग घायल हुए हैं।
घटना सुबह लगभग 3 बजे की है, जब वन विभाग का बोलेरो वाहन (UK04GD165) और अर्टिगा कार (UK19TA1342) आमने-सामने भिड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बोलेरो वाहन चला रहे वनकर्मी मनीष बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
अर्टिगा कार में सवार तीन लोग सुशीला देवी (60 वर्ष), पत्नी राधे राम, निवासी पौड़ी गढ़वाल, आनंद बल्लभ जोशी, निवासी इंद्रपुरम, गाज़ियाबाद और धर्मेंद्र सिंह, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय रामनगर लाया गया. डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए सुशीला देवी और आनंद बल्लभ जोशी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के कारणों की जांच: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
मनीष बिष्ट पुत्र नारायण सिंह बिष्ट, मूल रूप से रामनगर के चिलकिया क्षेत्र के रहने वाले थे। वो वन विभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग में ड्राइवर के पद पर तैनात थे। तड़के आमपोखरा रेंज में अवैध कटान और तस्करी की सूचना मिलने पर वे रामनगर से हल्दुआ चौकी के लिए निकले थे। इसी दौरान पिरूमदारा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार रॉन्ग साइड से आकर बोलेरो से टकरा
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






