हल्द्वानी: मोबाइल चलाने को लेकर भाई ने डांटा, 14 वर्षीय किशोरी ने उठाया खौफनाक कदम
हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की मौत से परिवार में मातम छा गया।
मंगलवार देर रात किशोरी अपने घर के कमरे में मृत मिली। परिजन उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच), हल्द्वानी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मोबाइल चलाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट
पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी सोशल मीडिया पर रील बनाती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मंगलवार रात वह काफी देर तक मोबाइल चला रही थी। इस पर उसके बड़े भाई ने उसे टोका और डांट लगाई थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे कमरे में मृत अवस्था में देखा।
परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में शुरुआती जांच की जा रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। उसकी मौत से परिवार में शोक का माहौल है।पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






