हल्द्वानी- लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी- लाखों की स्मैक के साथ एक तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

33333333

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को भारी मात्रा में लाखों की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट के दिशा निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार को भारी मात्रा में लाखों की स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

 

उसके पास से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश मौर्य राम मौर्य निवासी अशोक नगर बरेली बताया।

 

पूछताछ में उसने बताया कि बरेली से लेकर हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्र में सप्लाई करता था इसमें उसके और साथी सम्मिलित है। तस्कर का इतिहास खंगाला जा रहा है। स्मैक की कीमत 13.80 लाख बताई गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपए इनाम की घोषणा की है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे