हल्द्वानी | 42 लाख दबा कर बैठा था शख्स, आयुक्त दीपक रावत ने ऐसे वापस दिलाई रकम, जताया आभार

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | 42 लाख दबा कर बैठा था शख्स, आयुक्त दीपक रावत ने ऐसे वापस दिलाई रकम, जताया आभार

Deepak Rawat

फरियादी आनंद मंडल ने आज कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) आयुक्त दीपक रावत के दो माह पहले लगे जनता दरबार में फरियादी आशीष मंडल पुत्र आनंद मंडल निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनके द्वारा दो नहरिया, हल्द्वानी में भूमि क्रय करने हेतु जितेंद्र सिंह बिष्ट को 42 लाख रुपए की धनराशि दी गई थी, जिसके द्वारा न तो भूमि दी जा रही थी और न ही धनराशि वापिस की जा रही थी।

पिछली जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत ने जितेंद्र बिष्ट को दो माह के भीतर धनराशि वापस करने का समय दिया था। फरियादी आनंद मंडल ने आज कैंप कार्यालय में आयुक्त को मिलकर बताया कि जितेंद्र सिंह 42 लाख रुपए की धनराशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी है। धनराशि वापस मिलने की खुशी में आनंद मंडल द्वारा मंडलायुक्त दीपक रावत  का कोटि कोटि आभार भी व्यक्त किया गया।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे