हल्द्वानी | प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ नेहा शर्मा का निधन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ नेहा शर्मा का निधन

हल्द्वानी | प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ नेहा शर्मा का निधन

हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां प्रसिद्ध मनसा स्वास्थ्य क्लीनिक की डॉ. नेहा शर्मा की शुक्रवार को मृत्यु हो गई।


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां प्रसिद्ध मनसा स्वास्थ्य क्लीनिक की मनोचिकित्सक डॉ. नेहा शर्मा की शुक्रवार को मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक डॉ नेहा शर्मा को अस्थमा और साइनोसाइटिस की मरीज थी। बुधवार को 32 वर्षीय डॉ. नेहा शर्मा की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उनको सेंट्रल हास्पिटल में भर्ती कराया गया था।बताया जा रहा है कि उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी उनके सीने के सीटी स्कैन में भी रिपोर्ट ठीक आई थी। गुरूवार को उनका आक्सीजन लेवल 99 था।उनको आईसीयू में रखा गया था।

 शुक्रवार को ऑक्सीजन लेबल 93 पहुंच गया था। इसके बाद दोबारा सीटी कराया गया तो फेफड़ों में 90 प्रतिशत तक निमोनिया हो चुका था। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया लेकिन वेंटिलेटर में रखे जाने के दो घंटे के भीतर ही उनकी मृत्यु हो गई। डॉ नेहा शर्मा के असामयिक निधन पर शोक की लहर है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे