हल्द्वानी - पहले पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, अब पति की हुई मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी - पहले पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, अब पति की हुई मौत

sucides


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट)  हल्द्वानी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। भीमताल में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।  तनाव में आ आए पति ने गुरुवार को जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई 

 

मिली जानकारी के मुताबिक भीमताल ब्लॉक के भाकर गांव निवासी 37 वर्षीय भुवन पलड़िया की पत्नी रंजना ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

बताया गया है कि घटना से भुवन तनाव में था। परिवार वालों ने बताया कि वह बार-बार यही कहता था कि मैं अब लोगों को क्या मुंह दिखाऊंगा वह अपने पत्नी से काफी प्यार करता था वह पत्नी के उपचार के लिए हल्द्वानी में ही था। बृहस्पतिवार को भुवन मोतीनगर में बेसुध अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों को पता चला तो किसी तरह परिजनों और पुलिस से संपर्क किया गया। उसे उपचार के लिए एसटीएच लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे