हल्द्वानी - विवाहिता की मौत के बाद मिली उसकी डायरी, पढ़कर पुलिस भी हैरान

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी - विवाहिता की मौत के बाद मिली उसकी डायरी, पढ़कर पुलिस भी हैरान

Dead Body


 

हल्द्वानी.(उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में एक विवाहिता की मौत के बाद पुलिस को डायरी मिली। मृतका के कमरे में मिली डायरी में उसने पति पर गालीगलौज करने की बात लिखी है। मृतका ने एक जगह लिखा है कि पापा अगली बार गाली दी तो जान दे दूंगी। मृतका के भाई ने उसके पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक मल्ला गोरखपुर भोटिया पड़ाव हल्द्वानी निवासी कमल थापा ने तहरीर सौंपी है। जिसमें कहा है कि उसकी छोटी बहन प्रियंका थापा की शादी 30 नवंबर 2021 को जगतपुरा अटरिया मोड़ रुद्रपुर निवासी संजय बुराठी पुत्र जगदीश बुराठी के साथ हुई थी।

बताया गया कि विवाह के बाद से ही उसकी बहन के ससुराली दहेज को लेकर खुश नहीं थे और आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि उसकी बहन का पति संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश व बहन उमा दहेज में तीन लाख रुपये की नकदी और एक स्कूटी की मांग करते थे। असमर्थता जताते पर जान से मारने की धमकी देते थे।

मृतका के भाई का कहना है कि  10-15 दिन पहले उसकी बहन प्रियंका का फोन आया और बताया कि उसके ससुराली दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। दहेज न मिलने पर जान से मारने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद  21 फरवरी को फोन आया कि उसकी बहन प्रियंका की मौत हो गई है।

जिसके बाद भाई ने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कर लिया था। सीओ पंतनगर तपेश कुमार चंद ने बताया कि आरोपित पति की गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस ने मृतका के कमरे की तलाशी ली तो एक डायरी बरामद हुई। जिसमें उसने अपनी व्यथा लिखी है।

मृतका ने अपने पिता को याद करते हुए लिखा है कि पापा उसका पति बहुत गंदी गाली देता है। जिसे सुनकर वह आहत हो जाती है। उसे मेरे बारे में सबकुछ पता था तो शादी क्यों की। अगर अगली बार ऐसा किया तो वह जान दे देगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे