हल्द्वानी | MBPG की छात्रा ने पंखे से लटक कर दी जान, परिवार में कोहराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | MBPG की छात्रा ने पंखे से लटक कर दी जान, परिवार में कोहराम

mbpg

हल्द्वानी में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बीए की छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी में आत्महत्या के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बीए की छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार राजपुरा गली नंबर तीन की रहने वाली 20 वर्षीय अंजली सोमवार दोपहर में खाना खाने के बाद अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने शाम तक जब कमरा नहीं खुला। उसका भाई कमरे तक पहुंचा और आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। उसने कमरे में देखा कि बहन पंखे से लटकी हुई है।

आनन-फानन में परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।  हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे