हल्द्वानी | जल्द पूरा होगा रुका हुआ ये बड़ा काम, जाम के झाम से मिलेगा आराम

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | जल्द पूरा होगा रुका हुआ ये बड़ा काम, जाम के झाम से मिलेगा आराम

Deepak_Rawat

उन्होंने कहा 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण कार्य पूर्व में काफी विलम्ब होने एवं वन विभाग की आपत्तियों के कारण कार्य काफी दिनों संचालित नहीं हो पा रहा था।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री के आदेशों  के क्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार की शाम,रूद्रपुर- ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण के कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण कार्य पूर्व में काफी विलम्ब होने एवं वन विभाग की आपत्तियों के कारण कार्य काफी दिनों संचालित नहीं हो पा रहा था।

उन्होंने कहा वन विभाग की आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है, वर्तमान में सडक चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जो सितम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा सडक चौडीकरण से जहां दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी वही पर्यटकों एवं आम जनता के समय के साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी।

           

प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश भटट ने बताया कि 50 करोड की लागत से 21 किमी सडक के चौडीकरण एवं डामरीकरण का कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया  जायेगा। उन्होंने कहा सडक का लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है अवशेष कार्य सितम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे