हल्द्वानी में ताबड़तोड़ एक्शन, 6 कोचिंग सेंटर सील, 10 को नोटिस
नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर में संचालित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर व अन्य कोचिंग सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान कोचिंग सेंटर के आसपास अवैध होर्डिंग बोर्ड देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल नगर निगम की टीम से अवैध होर्डिंग बोर्ड उतरवा कर जब्त करवाए। इसके बाद महिला डिग्री कॉलेज के पास छापेमारी करने पहुंची टीम ने कोचिंग सेंटर में अनियमितता मिलने पर उसे मौके पर सील कर दिया।
हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) शासन के निर्देश पर कोचिंग एवं स्टडी सेंटरों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी शहर के विभिन्न इलाकों में बेसमेंट में चलाये जा रहे कोचिंग संस्थानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।
इस दौरान भारी गड़बड़ी पाई जाने पर 6 कोचिंग सेंटरो को मौके पर ही सील किया गया। जबकि 10 को नोटिस दिए गए है।
सर्वप्रथम टीम ने नैनीताल रोड स्थित दुर्गा सिटी सेंटर में संचालित कंप्यूटर कोचिंग सेंटर व अन्य कोचिंग सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान कोचिंग सेंटर के आसपास अवैध होर्डिंग बोर्ड देखकर नगर आयुक्त ने तत्काल नगर निगम की टीम से अवैध होर्डिंग बोर्ड उतरवा कर जब्त करवाए। इसके बाद महिला डिग्री कॉलेज के पास छापेमारी करने पहुंची टीम ने कोचिंग सेंटर में अनियमितता मिलने पर उसे मौके पर सील कर दिया।
पर हमसे जुड़ने के लिए
यहाँ क्लिक
करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के
अपडेट के लिए हमे गूगल
न्यूज़
पर फॉलो करे






