हल्द्वानी हिंसा | घायल पुलिसकर्मियों से मिले धामी, अब दंगाईयों का बचना मुश्किल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी हिंसा | घायल पुलिसकर्मियों से मिले धामी, अब दंगाईयों का बचना मुश्किल

Haldwani

हिंसा की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे और यहां उन्होंने घायलों व पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछी। साथ ही पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। लेकिन यह हमला सुनियोजित था। जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है। यह बहुत ही दुख की बात है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के सख्त निर्देश भी दिये है।

हल्द्वानी में घायल पुलिसकर्मियों से मिले धामी

हिंसा की घटना के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे और यहां उन्होंने घायलों व पीड़ितों से कुशलक्षेम पूछी। साथ ही पुलिस अधिकारियों से इस मामले की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने का काम कोर्ट के आदेश पर पहले से हो रहा था। लेकिन यह हमला सुनियोजित था। जिस तरह से हमारी पुलिस पर हमला हुआ है। यह बहुत ही दुख की बात है।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा यह देवभूमि है, इन लोगों ने कानून तोड़ा है और देवभूमि की छवि को खराब करने का काम किया है। कई पत्रकारों को भी बुरी तरह से पीटा गया है। जिस तरह से उनकी हत्या का प्रयास हुआ है। जिन लोगों ने संपत्ति जलाई है। वीडियो फुटेज के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहां जो भी सामान एकत्रित किया गया था उस पर कार्रवाई होगी।

इससे पहले सुबह हल्द्वानी हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा- हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उसके क्या लीगल बिंदु है वो देखेंगे, सरकार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम स्थिति का पूरा अध्ययन करने के बाद सीएम को विस्तृत जानकारी देंगे। दंगाइयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला हल्द्वानी में मोर्चा

वहीं गुरुवार को भड़की हिंसा के बाद पैरामिलिट्री फोर्स ने हल्द्वानी में मोर्चा संभाला लिया है। छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। वहीं पुलिस ने उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। कल तक सेना भी पहुंच जाएगी।

क्या है मामला?

गुरुवार को हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया और जेसीबी मशीन तोड़ी। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी।

दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी। शाम को पुलिस फोर्स के साथ टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई। इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी पथराव जारी रहा।

छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे थे। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में रखा गाड़ियों को आग लगा दी। इस अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे एंव नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था और अवैध मदरसे एंव नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे