हल्द्वानी हिंसा | अब्दुल मलिक पर कसा शिकंजा, 14 दिन में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी हिंसा | अब्दुल मलिक पर कसा शिकंजा, 14 दिन में बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abdul Malik

अब तहसील की तरफ से 14 दिन में राशि जमा करने का समय दिया जाएगा। ऐसा न करने पर तहसील प्रशासन अब्दुल मलिक को लेकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर सकेगा। इसमें चल-अचल संपत्ति की कुर्की के अलावा गिरफ्तारी भी की जा सकती है। आपको बता दें कि अब्दुल मलिक अभी फरार चल रहा है।


 

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसता जा रहा है। बनभूलपुरा में सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली का 2.68 करोड़ का नगर निगम का नोटिस तहसील पहुंच गया। अब तहसील के माध्यम से अब्दुल मलिक से वसूली की प्रक्रिया होगी।

अब तहसील की तरफ से 14 दिन में राशि जमा करने का समय दिया जाएगा। ऐसा न करने पर तहसील प्रशासन अब्दुल मलिक को लेकर दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर सकेगा। इसमें चल-अचल संपत्ति की कुर्की के अलावा गिरफ्तारी भी की जा सकती है। आपको बता दें कि अब्दुल मलिक अभी फरार चल रहा है।

आपको बता दें कि, कूटरचना कर सरकारी जमीन हड़पने, मरे हुए व्यक्ति के नाम से शपथ पत्र देने, न्यायालय में मरे हुए व्यक्ति के नाम से रिट डालने के मामले में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब्दुल मलिक, उसकी पत्नी साफिया मलिक सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईपीसी 417 और 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे