नैनीताल | जाम में फंसे धोनी, मास्क के बावजूद फैंस ने पहचाना, सेल्फी की मची होड़

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

नैनीताल | जाम में फंसे धोनी, मास्क के बावजूद फैंस ने पहचाना, सेल्फी की मची होड़

MS Dhoni

नैनीताल में एमएस धोनी अपनी ऑडी कार में बैठकर निकले तो उनके साथ फोटो लेने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मास्क लगाया था, लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया।


 

नैनीताल (उत्तराखंड पोस्ट) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पत्नी साक्षी और बेटी जीवा संग अल्मोड़ा जिले में स्थित अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली के बाद धोनी नैनीताल वापस लौट आए।

नैनीताल में एमएस धोनी अपनी ऑडी कार में बैठकर निकले तो उनके साथ फोटो लेने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। उन्होंने मास्क लगाया था, लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें पहचान लिया।

महेंद्र सिंह धोनी पंजाब नंबर की सफेद ऑडी और फॉर्च्यूनर सहित चार कारों के काफिले के साथ शुक्रवार की दोपहर 2 बजे नैनीताल के तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी से मल्लीताल की ओर लोअर माल रोड से गुजरे। 

इस दौरान माल रोड में काफी भीड़ थी, उन्हें पंगोट की ओर जाना था।  तल्लीताल से मल्लीताल तक लगे लंबे जाम के चलते उनकी गाड़ी भी काफी देर तक फंसी रही। लोगों ने गाड़ी के बाहर से ही धोनी की फोटो खींचनी शुरू कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनकी गाड़ी को जाम से बाहर निकाला।

वह नैनीताल से पंगोट की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन 19 नवंबर को नैनीताल में मनाएंगे। एमएस धोनी 20 नवंबर को पंतनगर हवाई अड्डे से रांची लौटेंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे